
दिनांक- 14 जुलाई 2026
स्थान- गैरवाह सुईथाकला शाहगंज जौनपुर।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन जीवन ज्योति सेवा फाउण्डेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फलदार जैसे- आम, अमरूद, जामुन, नींबू, अनार, करौदा इत्यादि व औषधीय वृक्ष जैसे- नीम, आंवला, बेल, अशोक इत्यादि प्रजातियों के लगभग 3000 पौधों का रोपण व वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को बढावा देना तथा जनसामान्य को वृक्षों के पारिस्थितिक एवं औषधीय महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिंह (समाजसेवी), प्रियंका अग्रहरि, खुशबू गौतम, प्रिशी शर्मा, खुशी मौर्य, अंगद वर्मा मंडल अध्यक्ष अरसिया, सुजीत सिंह, प्रतीक सिंह, पवन सिंह, विवेक सिंह, आदित्य, हिमांशु एवं सनी सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में बडे होकर पर्यावरण को समृद्ध बना सकें




