
लखनऊ, 19 मई 2026 सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आज दोपहर बी- ब्लॉक सूरज दीप कॉमप्लेक्स, 1 जॉपलिंग रोड, लखनऊ में ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित बड़ा मंगल भंडारे में अजय त्रिपाठी ’’मुन्ना’’ अपने समस्त व्यापर मंडल के पदाधिकारियों के साथ सम्मलित हुए।

प्रातःकाल हनुमान जी की पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह जी, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जी, गिरिश चन्द्र मिश्रा जी (राज्य मंत्री) व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी, जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष ज्योति सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सतीश शर्मा, रोहित सिंह, रंजीत पटेल, रामलखन यादव ने हनुमानजी को भोग लगाया और भंडारे में बजरंगबली का प्रसाद पूड़ी, सब्जी, शरबत, बूंदी, केला, सेब व शिक्जी का वितरण श्रद्धालु भक्तों और जरुरतमंदों में किया।

इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह और ज्योति सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह जी, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जी, गिरिश चन्द्र मिश्रा जी (राज्य मंत्री) व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जीवन ज्योति सम्मान से सम्मानित किया।






